धनबाद, मार्च 23 -- नेम निष्ठा का महापर्व छठ रविवार को नहाय खाय के साथ शुरू हो चुका है। सोमवार की शाम खरना के प्रसाद के साथ छठ व्रतियां 36 घंटे का निर्जला उपवास करेंगे। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो अभी मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। बारिश के कारण कभी तेज धूप तो कभी ठंड का एहसास हो रहा है। ऐसे में व्रतियों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार निर्जला उपवास में पानी और भोजन नहीं लेने के कारण शरीर में ऊर्जा की कमी, कमजोरी और पेट की समस्या हो सकती है। इसलिए व्रतियों को उपवास से पहले और बाद में विशेष ध्यान रखना चाहिए। व्रत शुरू करने से पहले हल्का और सुपाच्य भोजन लें, जैसे फल, सूखी मेवे आदि। उपवास के दौरान सूरज ढलने के बाद पानी की कमी से शरीर में डिहाइड्रेशन हो सकता है, इसलिए खरना में पर्याप्त ...