सिमडेगा, मार्च 23 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। चैती छठ महापर्व को लेकर शहर में पूजा सामग्री की खरीदारी तेज हो गई है। सोमवार को बाजारों में श्रद्धालु छठ पूजा के लिए आवश्यक सामग्रियों की खरीदारी करते नजर आए। खासकर फल दुकानों और पूजन सामग्री की दुकानों पर सुबह से ही रौनक देखने को मिली। इसी कड़ी में डेली मार्केट स्थित भरत वेजिटेबल एंड फ्रूट कंपनी की ओर से भी पूजन सामग्री की दुकान लगाई गई है। जहां श्रद्धालु एक ही स्थान पर पूजा से संबंधित सभी आवश्यक सामग्री आसानी से खरीद कर रहे हैं। दुकान पर केला, कतारी, डंभा, शकरकंद, पत्ता वाला गाजर, सुठानी, नारियल, सेब और संतरा सहित कई तरह के फल एवं पूजन सामग्री उपलब्ध हैं। दुकान संचालक भरत प्रसारद ने बताया कि लाल कतारी 30रु, चिनिया केला की कंधी 450 रु, नारियल 40 रु प्रति पीस, सेब 140 प्रति किलो रु, शकरकंद 30 रु प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.