छठ महापर्व के लिए बिहार में तैयार हो रहा खास प्रजाति का गन्ना, जानें क्या है राजेंद्र-7 की खासियत?
नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो। बिहार में ही छठ के लिए विशेष गन्ना तैयार होने लगा है। पूसा के गन्ना अनुसंधान केंद्र की ओर से विकसित किया गया राजेंद्र गन्ना-7 आजकल छठ बाजारों में खूब बिक रहा है। राजधानी पटना सहित सभी शहरों में इसकी उपलब्धता है। यही कारण है कि छठ के समय आपूर्ति के लिए राज्य के सभी जिलों में बड़े पैमाने पर अब गन्ने की इस प्रजाति की खेती होने लगी है। पूसा के कृषि वैज्ञानिकों द्वारा विशेष रूप से छठ महापर्व और बागवानी को ध्यान में रखकर इसे तैयार किया गया है। यह गन्ना सीधा, लंबा और मध्यम मोटाई का होता है। धूप के संपर्क में आने पर इसका रंग आकर्षक बैंगनी और लाल सा हो जाता है। इस कारण छठ घाटों पर इसकी सुंदरता और निखर जाती है। घाट भी आकर्षक दिखने लगते हैं। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार इसकी पैदावार औसतन 88 टन प्रति हे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.