गिरडीह, मार्च 23 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के दासडीह पंचायत के मरगोडीह गांव में छठ महापर्व की तर्ज पर चार दिवसीय डलिया (बड़का) पर्व मनाया जा रहा है। इस पर्व के तीसरे दिन ग्रामीण समुदाय ढोल-नगाड़ा बजाते हुए छठ संबंधित लोकगीत गाते हुए स्थानीय जलाशयों में पहुंचे और अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। श्रद्धालुओं ने दूध और गंगाजल से भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। इस क्रम में श्रद्धालुओं के द्वारा शंख भी बजाए गए। डलिया पर्व का समापन सोमवार सुबह को उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ होगा। इसके साथ ही महिलाएं अपना 36 घंटे का निर्जला उपवास भी तोड़ेंगी। सोमवार सुबह को भगवान सूर्य को अर्घ्य व्रती अपने घर के आंगन में ही देगीं।बता दें कि मरगोडीह गांव में 11 वर्षों के बाद डलिया पर्व मनाया जा रहा है जिससे ग्रामीणों मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.