बांका, अक्टूबर 24 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। आस्था, श्रद्धा और सूर्योपासना का महापर्व छठ इस वर्ष शनिवार से प्रारंभ होगा। चार दिनों तक चलने वाला यह पर्व पूर्वी भारत, विशेषकर बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के तराई क्षेत्रों में बड़ी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। सूर्य देव और छठी मइया की उपासना को समर्पित यह पर्व लोक आस्था का अनूठा प्रतीक है, जिसमें महिलाएँ और पुरुष समान भाव से संतान की दीर्घायु, परिवार की सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना करते हैं। छठ महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय या कददू भात से होती है। जो इस वर्ष जिलेभर मे भी शनिवार को मनाया जाएगा। इस दिन व्रती स्नान करके सात्विक भोजन ग्रहण करते हैं और अपने व्रत की शुरुआत करते हैं। इसके बाद रविवार को खरना का अनुष्ठान होगा, जिसमें व्रती पूरे दिन निर्जला उपवास रखते हैं और श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.