प्रयागराज, नवम्बर 12 -- कहते हैं कि होनी के आगे किसी का कोई वश नहीं चलता। ऐसा ही कुछ हुआ नोएडा से छठ मनाने प्रयागराज जा रहे एक परिवार के साथ। गंगा एक्सप्रेसवे पर सांडी क्षेत्र में बुधवार दोपहर सड़क हादसे में नोएडा के दंपति और उनके दो मासूम बच्चों की जान चली गई। परिवार छठ पर्व मनाने के लिए प्रयागराज जा रहा था। प्रयागराज के नीमसराय मुंडेरा निवासी जयगोविंद उपाध्याय एयरफोर्स से रिटायर हैं। उनके 40 साल के पुत्र सौरभ उपाध्याय नोएडा की एक आईटी कंपनी में वाइस चेयरमैन थे। सौरभ बुधवार सुबह 35 साल की पत्नी मेनका और बेटों सात साल के शियोम और डेढ़ साल के व्योम के साथ प्रयागराज के लिए निकले। कार सौरभ चला रहे थे। सांडी क्षेत्र में कार बेकाबू होकर डिवाइडर से भिड़ी और पलट गई। सौरभ, मेनका और श्योम की मौके पर ही मौत हो गई। घायल व्योम ने अस्पताल में दम तोड़ा...