छठ पूजा 2026: आज शाम 5:17 बजे दिया जाएगा डूबते सूर्य को अर्घ्य, जानें संध्या पूजा की विधि, मंत्र और पूरी सामग्री
नई दिल्ली, नवम्बर 15 -- Chhath Puja 2026: छठ महापर्व में रविवार को संध्या अर्घ्य दिया जाएगा। सुबह से ही व्रती और परिवार के दूसरे सदस्य इसकी तैयारियों में जुटे हैं। घरों में छठ का प्रसाद बनाया जा रहा है। पूजा के लिए बांस के सूप और दउरा में फल, नारियल, गन्ना और ठेकुआ सजाए जा रहे हैं। शाम को व्रती घाटों पर पहुंचेंगे और डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगे। इस दौरान छठी मैया की पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की लंबी उम्र की कामना की जाएगी। छठ पूजा चार दिनों तक चलने वाला पर्व है। इसकी शुरुआत नहाय-खाय से होती है। दूसरे दिन खरना किया जाता है। इसके बाद व्रती करीब 36 घंटे का निर्जला व्रत रखते हैं। तीसरे दिन शाम को डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। अगले दिन सुबह उगते सूर्य की पूजा के बाद व्रत का पारण होता है। छठ में शाम और सुबह दोनों समय सूर्य को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.