मधेपुरा, अक्टूबर 27 -- सिंहेश्वर। निज संवाददाता सिंहेश्वर मंदिर परिसर स्थित प्रसिद्ध शिव गंगा घाट छठ व्रतियों लिए सज धज कर तैयार है। छठ पूजा में शिव गंगा पर आस्था का सैलाब उमड़ेगा। छठ पर्व के दौरान स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ बाहर से आने वाले श्रद्धालु भी मनौती के अनुसार छठ पर्व संपादित करते हैं। अस्ताचलगामी सूर्य को आज अर्घ्य दिया जाएगा। शिव गंगा घाट पर श्रद्धालुओं के लिए बना सेल्फी प्वाइंट आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इससे पहले शिव गंगा छठ घाट की साफ सफाई, रौशनी, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने डीएम तरनजोत सिंह और एसपी संदीप कुमार सिंह पहुंचे। घाट का निरीक्षण करते हुए डीएम तरणजोत सिंह ने शिवगंगा में महादेव की प्रतिमा के चारों तरफ बेरीकेडिंग कर प्रतिमा को साफ करने का निर्देश दिया। साथ ही एडीएम आपदा को बोट उपलब्ध कराने को कहा। डीएम ने कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.