छठ पूजा घाट की मरम्मत व मिट्टी पटाई को लेकर भेजा ज्ञापन
बहराइच, जून 12 -- तेजवापुर, संवाददाता। विकास खंड तेजवापुर क्षेत्र के ग्राम हाथीचक के ग्रामीणों ने छठ पूजा घाट की मरम्मत एवं मिट्टी पटाई कराने की मांग को लेकर बीडीओ को प्रार्थना भेजा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में प्रतिवर्ष कार्तिक मास में छठ महापर्व बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है, लेकिन पूजा स्थल पर स्थायी घाट एवं आवश्यक सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। ज्ञान प्रकाश मौर्य, राम नरेश चौहान, रमाकांत चौहान, सुग्रीम चौहान, हरीशचंद्र चौहान का कहना है कि घाट पर मिट्टी पटाई न होने से जलभराव की समस्या बनी रहती है, जिससे व्रतियों और श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के दौरान कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को तालाब के किनारे असुरक्षित स्थानों पर पहुंचकर पूजा करनी पड़ती है। साथ ही पर्याप्त व्यवस्था न होने के का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.