आगरा, अक्टूबर 11 -- छठ पूजा के मद्देनज़र नगर निगम ने शहर के घाटों पर सफाई व्यवस्था को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में शनिवार को सीताराम घाट पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। एसएफआई के आशुतोष वर्मा के नेतृत्व में नगर निगम कर्मियों की टीम ने घाट परिसर की सफाई कर वहां फैले कचरे और गंदगी को हटाया। नगर निगम की सफाई टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सीढ़ियों, जलधारा क्षेत्र और आसपास के मार्गों की सफाई कराई। उपस्थित लोगों से अपील की कि वे छठ पूजा को देखते हुए घाट पर गंदगी फैलाने से बचें और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.