नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- छठ महापर्व नहाय-खाय से शुरू हो रहा है। नहाय-खाय के दिन लौकी की सब्जी के साथ चने की दाल और चावल ग्रहण किया जाता है। ऐसे में आज गांव से लेकर छोटे कस्बों तक में लौकी कीमत आसमान पर पहुंच गई है। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के कप्तानगंज सब्जी मंडी में 1 किलो लौकी का भाव 200 रुपये किलो तक पहुंच गया है। वहीं, आश्चर्जनक रूप से मुंबई में यह चार गुनी सस्ती है। वहां फुटकर में लौकी 50 से 60 रुपये किलो बिक रही है। यही लौकी अभी दो दिन पहले दिल्ली की आजादपर मंडी में 20 से 30 रुपये किलो थी और लगभग इसी रेट पर कुशीनगर, गोरखपुर और देवरिया में बिक रही थी।कहीं 200 रुपये किलो है तो कहीं 60 रुपये कप्तानगंज मंडी में होल सेल लौकी 120 रुपये से 160 रुपये किलो बिक रही है। जबकि, मुंबई में गोल लौकी थोक में 38 और लंबी वाली 28 रुपये किलो बिक रही है। म...