नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- Chhath puja 2026 kis din hai: छठ पर्व में छठ माता की पूजा की होती है, यह सभी जानते हैं। छठ माता की पूजा के साथ ही सूर्य भगवान को सुबह और शाम के समय अर्घ्य दिया जाता है। छठ पर्व चार दिवसीय त्योहार है। जिसकी शुरुआत नहाय-खाय से होती है। दूसरा दिन खरना का होता है। तीसरे दिन शाम के समय सूर्य भगवान को संध्या अर्घ्य दिया जाता है। पर्व के चौथे या आखिरी दिन उषा अर्घ्य यानी उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, छठ पर्व हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। जानें इस बार छठ पूजा कब है और सुबह-शाम के अर्घ्य का समय क्या रहेगा।छठ पूजा 2026 का नहाय-खाय कब होगा? हिंदू कैलेंडर के अनुसार, छठ पूजा का त्योहार कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि 13 नवंबर 2026, शुक्रवार...