छठ पर यूपी से 12 और स्पेशल ट्रेनों का संचालन, 19 गाड़ियों में कोच बढ़ाए गए
नई दिल्ली, नवम्बर 11 -- मुरादाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। रेल प्रबंधन की ओर से छठ पूजा में यात्रियों की सहूलियत का ध्यान रखते हुए 12 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। जबकि 96 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें मंडल मुख्यालय से होकर गुजर रहीं है। लखनऊ एसी स्पेशल ट्रेन में अतिरिक्त कोच का ऐलान किया गया है। लखनऊ-नई दिल्ली एसी सुरफास्ट 12429 में 11 से 16 नवंबर तक और नई दिल्ली-लखनऊ एक्सप्रेस यानी गाड़ी संख्या 12430 में 12 से 17 नवंबर तक एक अतिरिक्त एसी-थ्री स्लीपर कोच बढ़ाया गया है। जबकि, मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त अनारक्षित एवं आरक्षित टिकट काउंटरों खोले गए गए हैं। अतिरिक्त बुकिंग कर्मचारी की और सभी केंद्रों पर एटीवीएम मशीनों की व्यवस्था की गई है। स्टेशन परिसरों में क्यूआर कोड लगाए गए हैं। यात्रियों के सुरक्षित एवं व्यवस्थित चढ़ने-उतरने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.