छठ पर यूपी में आसान होगा सफर, रोडवेज की 14000 बसें दौड़ेंगी; रात में 5 हजार चल रहीं
लखनऊ, नवम्बर 14 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता: छठ पर्व पर लोगों के आवागमन को आसान बनाने के लिए रोडवेज की 14 हजार से अधिक बसें दौड़ेंगी। यूपी सरकार ने इस अवसर पर महिलाओं की सुविधा व सुरक्षा के मद्देनजर कड़े निर्देश दिए हैं। कानून-व्यवस्था में सुधार के चलते रात में यात्रियों की संख्या भी बढ़ी है। प्रतिदिन दो लाख से अधिक यात्री रात में सफर कर रहे हैं। रात में परिवहन विभाग की पांच हजार बसें चल रही हैं। दिल्ली से पूर्वांचल के प्रमुख शहरों के लिए करीब 550 बसों का संचालन हो रहा है।17 नवंबर तक ज्यादा बसों का संचालन अपर मुख्य सचिव परिवहन अमृत अभिजात ने बताया कि छठ महापर्व पर पूर्वांचल जाने वाले यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए 17 नवंबर तक अधिक से अधिक बसों का संचालन करने के निर्देश है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ और दूसरे महानगरों में रहने वाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.