छठ पर भीड़ नियंत्रण को जंक्शन पर बनेगा होल्डिंग एरिया
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 2 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। छठ के दौरान यात्रियों की भीड़ को प्लेटफॉर्म तक पहुंचने से पहले नियंत्रित किया जाएगा। इसके लिए जंक्शन पर 9510 वर्गफीट में अस्थायी होल्डिंग एरिया तैयार किया जाएगा। रेलवे के अनुसार, 16 से 25 नवंबर तक यह अस्थायी व्यवस्था रहेगी। ट्रेन आने और प्लेटफॉर्म पर जगह उपलब्ध होने के बाद यात्रियों को समूहवार प्लेटफॉर्म पर भेजा जाएगा। इससे ट्रेन के इंतजार में घंटों पहले प्लेटफॉर्म पर जमा होने वाली भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। होल्डिंग एरिया को प्लेटफॉर्म से पहले अस्थायी बफर जोन के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। संबंधित ट्रेन के यात्रियों को पहले यहां रोका जाएगा और ट्रेन के आने व प्लेटफॉर्म की स्थिति के अनुसार बैच में आगे भेजा जाएगा। एक साथ कई ट्रेनों के यात्रियों के पहुंचने पर भीड़ का दबाव कम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.