छठ पर बना बॉलीवुड का पहला गाना, किसने लिखा है छठी मैया? 7 घंटे में मिले 1.4 मिलियन व्यूज
नई दिल्ली, सितम्बर 10 -- सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की अपकमिंग फिल्म द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट का गाना छठी मैया आज यानी 11 सितंबर को रिलीज हुआ है। ये गाना बिहार के महापर्व छठ पूजा की खूबसूरती को कैद करता है। गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। 7 घंटे में इस गाने के 1.4 मिलियन व्यूज हो चुके हैं। ये पहली बार है जब बॉलीवुड फिल्म में छठ पूजा की आस्था को दिखाया जा रहा है।तमन्ना भाटिया का देसी अंदाज लोगों को आया पसंद तमन्ना भाटिया इस गाने में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। तमन्ना गाने में लाल रंग की साड़ी, नाक से लेकर मांग तक सिंदूर, लाल रंग की चूड़ियां पहने काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। गाने के वीडियो में तमन्ना सूर्यदेव को अर्घ्य देती नजर आ रही हैं। इस गाने का वीडियो काफी सुदंर है और छठ पूजा की आस्था को दर्शाता है। यह भी पढ़ें- त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.