छठ पर अवकाश के लिए भोजपुरी महासभा ने मानव शृंखला बनाई
कानपुर, जून 29 -- कानपुर। भोजपुरी महासभा ने सोमवार को विजय नगर में मानव शृंखला बनाकर छठ पर अवकाश की मांग की। जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे गए मांगपत्र में समिति के अध्यक्ष संतोष सिंह गहमरी ने कहा कि उनकी समिति लंबे समय से छठ पर अवकाश की मांग करती रही है, लेकिन छठ पर्व पर अवकाश नहीं हो रहा है। पूर्व में स्थानीय स्तर पर अवकाश होता रहा है पर पिछले दो वर्षों से बंद है। यदि अवकाश बहाल न किया गया तो पूर्वांचल के सभी संगठन धरना देंगे। मानव शृंखला बनाने वालों में अमित यादव, रमाकांत, दीपू, मनोज, बिल्लू ठाकुर, छोटे लाल, अभिमन्यु यादव, पंकज एडवोकेट, सोनू गुप्ता, अनिल एडवोकेट, धीरु आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.