जहानाबाद, मार्च 20 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। चार दिवसीय चैती छठ पर्व को लेकर जिले में चारों और उत्साह का माहौल है। जहानाबाद शहर के अलावे ग्रामीण इलाके में लोग व्रत की तैयारी शुरू कर दी है। छठ घाटों को सजाने संवारने के लिए युवकों की स्वयंसेवी संस्थाएं भी सजग है। वे अपने-अपने स्तर से साफ - सफाई कर घाटों को व्यवस्थित करने में जुट गए हैं। जहानाबाद शहरी क्षेत्र में संगम घाट पर साफ- सफाई अभियान को तेज किया गया है। गंदगी की सफाई कर रंग - रोगन के कार्य किए जा रहे हैं। नगर परिषद के द्वारा संगम घाट पर आनेवाले व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जरूरी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। इस आलोक में नदी के गंदे पानी की निकास की गई है और उसमें स्वच्छ जल भरने की कार्रवाई की जा रही है ताकि व्रति और श्रद्धालु अस्ताचलगामी और उदयीमान सूर्य ...