किशनगंज, अक्टूबर 27 -- ठाकुरगंज। अनुशासन और आस्था के महापर्व छठ को शांतिपूर्ण और पारंपरिक ढंग से मनाए जाने के लिए ठाकुरगंज प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। रविवार को एसडीएम अनिकेत कुमार तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मंगलेश सिंह के नेतृत्व में नगर क्षेत्र स्थित सभी प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने घाटों पर की जा रही साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और प्रकाश की स्थिति का जायजा लिया तथा जो भी कमियां पाई गईं उन्हें शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों को युद्ध स्तर पर कार्य पूर्ण करने का आदेश दिया। निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ मंगलेश सिंह और नगर पंचायत अध्यक्ष श्री कृष्णा सिंह उर्फ सिकंदर पटेल ने सागडाला, भातढाला एवं बसीर नगर छठ घाट का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि सभी घाटों पर नगर पंचायत द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.