लखनऊ, नवम्बर 14 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छठ की प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने भगवान सूर्य और छठी मैया से सभी के सुख, आरोग्य, समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की है। उन्होंने कहा है कि छठ महापर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगमता के लिए घाटों एवं प्रमुख जलाशयों पर जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। यह भी पढ़ें- Balia News: नहाय-खाय से प्रारम्भ हुआ आस्था का महापर्वछठ पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए व्यवस्थाएं उन्होंने कहा कि छठ महापर्व भारतीय लोक संस्कृति की आस्था, श्रद्धा, तप, त्याग और अनुशासन का अनुपम पर्व है। भगवान सूर्य की उपासना और छठी मैया के प्रति अटूट श्रद्धा से जुड़ा यह महापर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परम्परा का प्रतीक है। व्रती माताओं और बहनों की कठिन साधना, पवित्रता तथा नियम-नि...