छठ-दिवाली की टिकट बुकिंग में हांफ रहा आईआरसीटीसी का सर्वर
मुजफ्फरपुर, सितम्बर 7 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। छठ और दीपावली पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों को टिकट बुकिंग में अभी से परेशानी उठानी पड़ रही है। सोमवार को बड़ी संख्या में यात्रियों के एक साथ ऑनलाइन टिकट बुक करने से आईआरसीटीसी का सर्वर हांफने लगा। टिकट बुक करने के लिए लोग लगातार पोर्टल और मोबाइल एप पर प्रयास करते रहे, लेकिन हाई लोड के कारण कई बार वेबसाइट खुली ही नहीं। पोर्टल खुलने के बाद भुगतान के दौरान भी कई यात्रियों को परेशानी हुई। कुछ यात्रियों का पैसा कटने के बाद टिकट कन्फर्म नहीं हुआ। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर यात्रियों को सर्वर पर अधिक लोड होने की जानकारी स्क्रीन पर दी जाती रही। इससे यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई। खासकर महानगरों से उत्तर बिहार आने वाले यात्रियों में टिकट को लेकर सबसे अधिक मारामारी रही। दिल्ली, मुंबई, गु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.