धनबाद, अप्रैल 22 -- विधायक चंद्रदेव महतो ने बुधवार को बेलगड़िया टाउनशीप में छठ तालाब के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया। कहा कि इससे जलसंरक्षण को बढ़ावा मिलगेा। कहा कि विकास योजनाओं को समयसीमा के अंदर पूरा कराया जाएगा। विधायक प्रतिनिधि शीतल दत्ता, भाकपा माले नेत्री सीमा देवी, पंसस रोहित कुमार महतो, श्रीनाथ सिंह, बुंदेल पासवान, राजेश बिरूआ आदि मौके पर थे। इसके अलावे विधायक महतो ने बेड़ा नियामतपुर, राजाबस्ती व महुलटांड़ में भी तालाब जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास किया। उक्त योजनाओं का क्रियान्वन डीएमएफटी मद से होना है। मुखिया उत्तम चौबे, विमल रवानी, राजीव मुखर्जी आदि मौके पर थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.