छठ तक बिहार की ट्रेनें हाउसफुल, स्पेशल का सहारा
धनबाद, नवम्बर 4 -- दीवाली से लेकर छठ महापर्व के दौरान धनबाद से बिहार जाने वाली ट्रेनों में सफर करना चुनौतीपूर्ण हो गया है। दीवाली के बाद बिहार की ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं है। नियमित ट्रेनों की रिजर्वेशन बोगी में सीटें खाली नहीं हैं। रेलवे की ओर से चलाई जा रही कुछ स्पेशल ट्रेनें अभी भी खाली हैं। इन ट्रेनों में तेजी से रिजर्वेशन हो रहा है। सबसे ज्यादा भीड़ धनबाद से उत्तर बिहार जाने वाली ट्रेन में है। संबलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस, टाटा-जयनगर एक्सप्रेस, राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस, चर्लपल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस, तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस में दीवाली से छठ के बीच सभी क्लास में ज्यादातर नो रूम की स्थिति है। धनबाद से भागलपुर जाने वाली ट्रेनों में भी जगह नहीं है, हालांकि धनबाद होकर चल रही राउरकेला-झंझारपुर स्पेशल में अभी भी सीट खाली हैं। दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.