खगडि़या, मार्च 30 -- खगड़िया । नगर संवाददाता सदर प्रखंड के ओलापुर गंगौर पंचायत के चक्कीपार में पंचायत समिति अंश से छठ घाट का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख काजल कुमारी ने किया। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि छठ घाट बनने से आने वाले दिनों में छठ पर्व के मौके पर श्रद्धालुओं को अब समस्याएं नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि पंचायत में अगर अन्य जगहों पर भी जमीन मिले तो छठ घाट का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के समुचित विकास के वादे को पूरा किया जा रहा है। विकास का यह कारवां अनवरत जारी रहेगा। कहा कि प्रखंड क्षेत्र के वि्ज्ञिञन पंचायतों में लगातार पंचायत समिति के राशि से विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंचायत समिति की योजना से समुचित विकास पंचायतों में हो। इसके लिए लगातार प्रयास जारी है। वहीं जदयू नेता अशोक सिंह ने कह...