अररिया, अक्टूबर 31 -- पलासी (ए.सं)। प्रखंड क्षेत्र के बलुआ कलियागंज वार्ड नंबर 06 में 28 अक्टूबर की सुबह ताला तोड़कर नकदी सहित जेबरात चोरी कर लिये जाने का मामला सामने आया है। घटना उस वक्त हुई जब गृहस्वामी अपने परिवार सहित छठ पूजा घाट पर गया हुआ था। इस मामले में गृहस्वामी रोगत कुमार साह के द्वारा पलासी थाना में चार लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है। नामजदों में बलुआ कलियागंज के धीरज कुमार साह, विकास कुमार साह, अमरदीप पासवान व संजय मुर्मू शामिल हैं। प्राथमिकी के अनुसार 28 अक्टूबर की सुबह करीब चार बजे गृहस्वामी घरों में ताला लगाकर अपने परिवार के साथ छठ पर्व मनाने छठ घाट पर चला गया था। सुबह करीब साढ़े सात बजे जब घर लौटे तो कमरे का ताला टूटा हुआ था। साथ ही बक्शा का ताला भी टूटा हुआ था। बक्से में रखे 52 हजार पांच सौ रूपये नकदी व जेबर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.