छठ घाट का सूचनापट्ट उखाड़ने को लेकर प्राथमिकी
सासाराम, अप्रैल 10 -- दिनारा। नटवार थाना क्षेत्र के वरुणा गांव के बांध पर बने छठ घाट की सूचना पट्ट उखाड़ने को लेकर शुक्रवार को बीपीआरओ रोहित राज के आवेदन पर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी कराई गई है। थानाध्यक्ष अजित कुमार ने बताया कि वरुणा गांव से दक्षिण नहर में बांध पर 2025 में बने छठ घाट के सूचना पट्ट को असामाजिक तत्व उखाड़ कर ले भागे थे। इसके बाद वरीय पदाधिकारी द्वारा पुनः स्थाई सूचना पट्ट लगाने का निर्देश दिया गया था। जिस पर अभिकर्ता द्वारा अपने निजी कोष से स्थाई सूचना पट्ट लगाया गया, जिसे पुनः असामाजिक तत्वों द्वारा उखाड़ लिया गया। बताया बीपीआरओ के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.