देवरिया, जनवरी 9 -- रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के बेलवा गांव निवासी एक दर्जन ग्रामीण गुरुवार की सुबह थाने पहुंचे। ग्रामीणों ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ तहरीर दिया। दिए तहरीर के मुताबिक ग्रामीणों का कहना है कि वह दोरांची नाला के किनारे छठ पर्व मनाते आ रहे हैं। गांव के एक व्यक्ति ने छठ घाट निर्माण के लिए आधा कट्ठा जमीन देने का वादा किया, लेकिन अब वह अपनी बात से मुकर कर जबरन बाउंड्री चला रहे हैं। विरोध करने पर जान माल की धमकी दे रहे हैं। तहरीर देने वालों में पंकज विश्वकर्मा, सुग्रीव यादव, रवि शेर यादव, नियाजुद्दीन, जयलाल यादव, मोनू मद्धेशिया आदि शामिल रहे। प्रभारी थानाध्यक्ष अभिषेक यादव ने कहा कि ग्रामीणों को समाधान दिवस पर दोनों पक्षों को बुलाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.