कटिहार, मार्च 24 -- कटिहार। चैती छठ को लेकर सोमवार को कटिहार नगर निगम की मेयर उषा देवी अग्रवाल ने निगम क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक छठ घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधा से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियों को सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कदम उठाने की बात कही। घाटों को जल्द से जल्द स्वच्छ एवं व्यवस्थित करने का सख्त निर्देश सम्बंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया। मेयर ने छठी मइया से नगरवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना की और कहा कि छठ पर्व पर नगर निगम प्रशासन पूरे निगम क्षेत्र को स्वच्छ और सुन्दर बनाने के लिए कृतसंकल्पित है। मेयर ने बीएमपी 07 छठ घाट, कोसी छठ घाट, विजय स्पोर्टिंग क्लब छठ घाट, बैगना नहर छठ घाट एवं तिनगछिया छठ घाट का निरीक्षण किया। मेयर ने घाटों की समुचित साफ-सफाई, जल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.