गिरडीह, मार्च 20 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह मेयर प्रमिला मेहरा ने गुरुवार को शहर के अरगाघाट, झरियागादी और शास्त्रीनगर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों की सफाई बेहतर करने को निर्देशित किया। कहा कि सफाई में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने घाटों की सफाई में नगर निगम को जेसीबी के अलावा मेन पावर को भी बढ़ाने का टास्क दिया। इसपर निगम के उपनगर आयुक्त प्रशांत कुमार लायक ने कहा कि महापर्व चैती छठ पूजा पर घाटों की सफाई में अतिरिक्त कर्मी लगाया गया है। यही नहीं ईद और रामनवमी को लेकर भी सफाई बेहतर कराई जा रही है। इसके पूर्व मेयर ने सफाई कर्मियों के साथ निगम कार्यालय में बैठक की और ईद, चैती छठ तथा रामनवमी पर हो रही शहर में साफ- सफाई का हाल जाना। कर्मियों से कहा कि साफ-सफाई के कार्यों से शहर का दिल जीतें। किन्हीं को भी गंदग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.