गढ़वा, मार्च 23 -- डंडई, प्रतिनिधि। लोकआस्था और सूर्योपासना का महापर्व चैती छठ नहाय खाय के साथ रविवार को शुरू हो गया। छठ व्रतियों के लिए डंडई का पीपल छठ घाट को सामाजिक संस्था जय हिंद क्लब के द्वारा साफ सफाई से लेकर उसे सजाने तक का भी काम शुरू कर दिया गया है। वहां व्रतियों के लिए स्नानागार की व्यवस्था की गई है। वहीं रात में रहने वाले व्रतियों के लिए पंडाल की व्यवस्था की गई है।कमेटी के सदस्यों ने बताया कि उक्त अवसर पर वृंदावन के कलाकार भी अपना कार्यक्रम प्रस्तुत करेगी। सदस्यों ने कहा कि समय के साथ चैती छठ व्रतियों की संख्या भी बढ़ने लगी है। पहले गिने चुने लोग की व्रत करते थे। उनकी अधिक संख्या को देखते हुए बेहतर इंतजाम किया जा रहा है। संस्था के सदस्य विवेकानंद ने कहा कि सनातन धर्म का छठ महापर्व का खास महत्व होता है। शुद्धता और पवित्रता का खास...