छठ की बुकिंग शुरू होते ही ट्रेनों में सीटों के लिए मारामारी
कोडरमा, सितम्बर 11 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए टिकट की बुकिंग शुरू होते ही परेशानी बढ़ गई। गुरुवार को दीवाली के अगले दिन यानी नौ नवंबर की टिकट बुकिंग विंडो खुलते ही आईआरसीटीसी की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर भारी ट्रैफिक के कारण तकनीकी समस्या आ गई। करीब आधे घंटे तक यात्री लॉग-इन कर टिकट बुक करने का प्रयास करते रहे, लेकिन सर्वर एरर के कारण बुकिंग नहीं हो सकी। वेबसाइट सामान्य होने तक कई ट्रेनों में नो रूम और लंबी वेटिंग शुरू हो चुकी थी। कोडरमा आने वाली दिल्ली, मुंबई, जयपुर, अहमदाबाद, हैदराबाद, अमृतसर और भोपाल समेत अन्य शहरों की प्रमुख ट्रेनों में ओपनिंग के कुछ ही मिनटों में सीटें भर गईं। रेलवे के रिजर्वेशन काउंटरों पर भी सुबह से यात्रियों की लंबी कतारें लगी रहीं। यात्रियों के अनुसार लंबी दू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.