धनबाद, सितम्बर 11 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। छठ महापर्व पर घर आने की चाहत रखने वाले रेल यात्रियों को त्योहार की बुकिंग शुरू होते ही निराशा का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार को जैसे ही दीवाली के अगले दिन यानी नौ नवंबर की टिकट बुकिंग लाइन खुली, टिकटों के लिए मारामारी मच गई। दूसरे राज्यों और शहरों में रहने वाले लोगों ने धनबाद आने के लिए ट्रेनों में बुकिंग करानी चाही, लेकिन आईआरसीटीसी की वेबसाइट और मोबाइल ऐप लाइन खुलते ही क्रैश हो गई। यह भी पढ़ें- Banka News: आखिर कब मिलेगा बांका रेलवे स्टेशन पर आरक्षण काउंटर की सुविधाब्रह्म मुहूर्त में बुकिंग की मारामारी गुरुवार की सुबह आठ बजे जैसे ही ट्रेनों के लिए बुकिंग विंडो ओपन हुई, भारी ट्रैफिक लोड के कारण आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप पूरी तरह से जाम हो गए। यात्री करीब 30 मिनट तक लगातार ...