पटना, अप्रैल 19 -- छठ इतवार के कारण जेपी गंगा पथ पर रविवार को वाहनों की लगी लंबी कतार लगी रही। दीघा स्थित घाट पर गंगा में स्नान करने गए श्रद्धालुओं के कारण दीघा गोलंबर के समीप जाम की स्थिति बनी रही। लोगों की आवाजाही के कारण वाहन सरक-सरक कर चल रहे थे। देर शाम के बाद जेपी गंगा पथ पर यातायात की स्थिति सामान्य हुई। छठ इतवार के कारण गंगा में स्नान करने वालों की रविवार सुबह से ही भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। जिसके कारण जेपी गंगा पथ पर यातायात बाधित रहा। घाट पर लोगों के आने-जाने का सिलसिला शाम तक चलता रहा। यह भी पढ़ें- हरिद्वार में वीकेंड पर उमड़े पर्यटक-श्रद्धालु, रेंग-रेंगकर चले वाहन शाम में आम वाहनों की संख्या बढ़ने से दीघा गोलंबर के समीप जाम की स्थिति बन गई। जिसके बाद यातायात कर्मियों ने वाहनों को तेजी से निकलवाना शुरू किया।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.