छठे विपिन सिरोही मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ समापन
मेरठ, मई 9 -- गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे छठे विपिन सिरोही मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को सब जूनियर वर्ग का फाइनल मैच ऋषभ क्रिकेट एकेडमी किंग्स और गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया। ऋषभ क्रिकेट एकेडमी किंग्स की टीम ने 7 रन से फाइनल जीता। मैच के बाद मुख्य अतिथि विपिन सिरोही के बड़े भाई कर्नल जितेंद्र पाल सिरोही ने टीमों को सम्मानित किया। प्रधानाचार्य एस त्यागी ने खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र दिए। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज विराट, मैन ऑफ द सिरीज अनिक व देवांश को चुना गया। गेंदबाज 22 विकेट लेने वाले संचित रहे। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि रविवार सुबह 11 बजे से जूनियर वर्ग के टूर्नामेंट की शुरूआत होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.