छठे लीग मैच में मझगईं ने टांडा को दी नौ विकेटों की करारी शिकस्त
लखीमपुरखीरी, मई 11 -- बम्हनपुर। लोधपुरवा में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के छठे लीग मुकाबले में रविवार को मझगईं इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टांडा इलेवन को नौ विकेटों से करारी शिकस्त दी। मझगईं टीम के बल्लेबाज शुभम की बेहतरीन बल्लेबाजी ने लोगों की वाहवाही बटोरी। लोधपुरवा गांव में चल रहे मो. हसन नाकआउट टूर्नामेंट में रविवार को टांडा इलेवन और मझगईं इलेवन के बीच खेले गए लीग मैच में टांडा ने टास जीता और पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। इसके सलामी बल्लेबाज निसार अहमद ने चौबीस रन बनाए, जबकि महेश महज रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कर्मपाल ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए बारह गेंदों में 31 रन ठोक दिए। यह भी पढ़ें- पलिया इलेवन ने मूड़ा को हराकर क्वार्टर फाइनल में ली इंट्री एक समय टीम का स्कोर चार ओवर में पचास रन पहुंच गया था। मझगईं के गेंदबाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.