हरिद्वार, अप्रैल 20 -- चीन के सन्या शहर में 23 से 27 अप्रैल तक आयोजित होने वाले छठे बीच एशियन गेम्स में उत्तराखंड के खिलाड़ी यथार्थ देशवाल भारतीय पुरुष कबड्डी टीम का हिस्सा बनकर देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस उपलब्धि से उत्तराखंड खेल जगत में उत्साह का माहौल है। उत्तराखंड कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष महेश जोशी ने बताया कि भारतीय पुरुष टीम के छह सदस्यीय दल में यथार्थ देशवाल का चयन हुआ है। यह उत्तराखंड कबड्डी के लिए स्वर्णिम समय है, क्योंकि राज्य के कई खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि एशियन सर्किल कबड्डी चैंपियनशिप, जो मलेशिया में आयोजित होगी, उसके लिए भी उत्तराखंड के छह खिलाड़ियों का चयन किया गया है। पुरुष वर्ग में अमृतपाल सिंह, हरनंद सिंह, पंकज और अविंदर सिंह को जगह मिली है, जबकि महिला वर्ग...