लखीमपुरखीरी, जून 10 -- ज्येष्ठ माह के छठे बड़े मंगल पर जिले भर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। सुबह से ही हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों ने बजरंगबली के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे दिन मंदिरों में जय बजरंगबली और हनुमान जी महाराज की जय के जयकारे गूंजते रहे। शहर के प्रसिद्ध संकट मोचन वीर बाबा मंदिर, शारदानगर स्थित वीर बाबा मंदिर सहित अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने बड़ी श्रद्धा के साथ दर्शन कर प्रसाद अर्पित किया। विकास भवन परिसर में भी मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार की अगुवाई में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कर्मचारियों और आम लोगों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- बड़े मंगल पर शहर में बिखरा उल्लास,...