छठे नवरात्र पर देवी मंदिरों में हुई मां कात्यायनी की पूजा
अमरोहा, मार्च 24 -- छठे नवरात्र पर मां कात्यायनी की पूजा-अर्चना की गई। मंगलवार सुबह से ही नगर के चामुंडा मंदिर पर भक्त पूजा के लिए जुटना शुरू हो गए। स्नान के बाद भक्त पीले या सफेद वस्त्र पहनकर मंदिर पहुंचे और मां को रोली, कुमकुम, अक्षत, फूल फल और मिठाई अर्पित की। बताया जा रहा है की मां दुर्गा के सभी स्वरूपों में मां कात्यायनी को सबसे ज्यादा ममतामयी माना गया है। माता के स्वरूप की पूजा करने से बुद्धि का विकास और ज्ञान की प्राप्ति होती है। शहर के गंगा प्याऊ मंदिर के अलावा, ललिता देवी मंदिर, स्टेशन रोड स्थित शिव मंदिर के अलावा ग्रामीण इलाके के मंदिरों में भी पूजा अर्चना की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.