बदायूं, अप्रैल 18 -- उसहैत। गंगा में डूबे दो सगे भाइयों का छठे दिन भी कोई सुराग नहीं लग सका है। एसडीआरएफ, फ्लड पीएसी और स्थानीय गोताखोर लगातार रेस्क्यू अभियान चला रहे हैं, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है। एक बच्चे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं दो बच्चों के लापता रहने से चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। उसहैत थाना क्षेत्र के खजुरा पुख्ता गंगा घाट पर रविवार को पांच बच्चे नहाते समय डूब गए थे। इनमें संतोष का बेटा अखिलेश 14 वर्ष, जमादार के बेटे सिंकू 15 वर्ष, केशव 10 वर्ष, पिंटू आठ वर्ष और सोरन का बेटा नन्हे 16 वर्ष शामिल थे। यह भी पढ़ें- चार दिन से लापता खनन मुंशी की तलाश जारी रेस्क्यू के दौरान सिंकू और नन्हे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था, जबकि अखिलेश को बाहर निकालने के बाद मृत घोषित कर दिया था। हादसे के बाद से सगे भाई केश...