मैनपुरी, मई 18 -- तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का आंदोलन सोमवार को छठवें दिन भी जारी रहा। अधिवक्ताओं ने एसडीएम कोर्ट, तहसीलदार कोर्ट व नायब तहसीलदार न्यायालयों में न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। सोमवार को अधिवक्ताओं ने डीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपते हुए अपनी नाराजगी जताई। ज्ञापन में एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमसिंह यादव एडवोकेट ने बताया कि 13 मई को अधिवक्ता अभिनंदन यादव व अनिल नागर प्रार्थनापत्र लेकर एसडीएम के चैंबर में पहुंचे थे। तभी एसडीएम द्वारा अधिवक्ताओं से अभद्र व्यवहार किया गया और निर्देश दिए कि कोई भी अधिवक्ता चैंबर में प्रवेश नहीं करेगा। वहीं गार्ड द्वारा अधिवक्ताओं को बाहर निकलवा दिया गया और जेल भेजने की चेतावनी दी गई। यह भी पढ़ें- लखनऊ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ता आक्रोशित जिसके बाद अधिवक्ताओं ने...