गिरडीह, फरवरी 4 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। खोरीमहुआ अनुमंडल कार्यालय में मंगलवार को धनवार नगर पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के छठे दिन राजनीतिक गतिविधियां तेज़ हो गईं। चुनाव को लेकर क्षेत्र में उत्साह और हलचल का माहौल बना हुआ है। लोकतंत्र के इस महापर्व को लेकर मतदाता और संभावित प्रत्याशी दोनों ही पूरी तरह सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित नाम निर्देशन प्रक्रिया के अंतर्गत अब तक कुल 14 लोगों ने नामांकन प्रपत्र खरीदे हैं, जिससे यह साफ है कि इस बार चुनावी मुकाबला काफी रोचक और प्रतिस्पर्धात्मक रहने वाला है। धनवार नगर पंचायत के अध्यक्ष पद को लेकर चुनावी सरगर्मी और अधिक तेज़ हो गई है। मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए छः प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन प्रक्रिया एल.आर.डी.सी. खोरीमहुआ सह निर्वाची पदाधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.