छठे झारखंड इमेजिंग एक्सपो में देशभर के फोटोग्राफर जुटे
रांची, अप्रैल 10 -- रांची, संवाददाता। खेलगांव के हरिवंश टाना भगत स्टेडियम में झारखंड फोटोग्राफिक एसोसिएशन सेंट्रल द्वारा आयोजित छठे झारखंड इमेजिंग एक्सपो में झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा आदि राज्यों के फोटोग्राफर शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्घाटन पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार, झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य और जेएसएसपीएस के सीईओ नवीन झा ने किया। एक्सपो में विभिन्न कैमरा कंपनियों ने अपने उत्पाद प्रदर्शित किए। साथ ही फोटोग्राफी कार्यशाला, फैशन शो और स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम भी आयोजित हुए, जिसमें विशेषज्ञों ने नई तकनीकों की जानकारी दी। आयोजन ने फोटोग्राफी क्षेत्र के पेशेवरों को सीखने और नेटवर्किंग का बेहतर मंच प्रदान किया। मौके पर झारखंड फोटोग्राफिक एसोसिएशन सेंट्रल के उपाध्यक्ष शिवराम गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजेश रंजन, एक्सपो कमेटी के अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.