बुलंदशहर, जून 30 -- सिख धर्म के छठे गुरु हर गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा श्री हरिराय साहिब में सिख संगत द्वारा शबद, पाठ, अरदास, कीर्तन का आयोजन कर उनके बताए मार्ग का अनुशरण करने का आह्वान किया। मंगलवार को ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री हरिराय साहिब में ज्ञानी गुरमुख सिंह के नेतृत्व में सिख धर्म के छठे गुरु गुरु हर गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया। सिख संगत ने शबद, पाठ, अरदास के बाद कीर्तन का आयोजन किया। जिसमें आसपास के गांव से आए सिख संगत ने भी भाग लिया। ज्ञानी गुरमुख सिंह ने बताया कि हर गोविंद सिंह जी का जन्म 1595 ईस्वी में अमृतसर में हुआ था और उन्होंने 1606 से 1644 तक गुरु गद्दी संभाली। यह भी पढ़ें- श्रद्धा व सम्मान से मनाया हरगोविंद साहिब का प्रकाश उत्सव गुरु हर गोविंद सिंह ने सिख समुदाय को एक शांतिप्रिय पंथ से एक सैन्य...