भागलपुर, मई 4 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता नगर परिषद कार्यालय में हुए सनसनीखेज गोलीकांड में गंभीर रूप से घायल मुख्य पार्षद राजकुमार गुड्डू की हालत घटना के छठे दिन बाद भी बेहद नाजुक बनी हुई है। पटना के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज जारी है, जहां वे जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, उनके शरीर में अब भी गोलियां फंसी हुई हैं। डॉक्टरों की विशेष टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। लेकिन अब तक ऑपरेशन नहीं हो सका है।पार्षद प्रतिनिधि सुभाष पोद्दार ने बताया कि मरीज का ब्लड प्रेशर और ऑक्सीजन स्तर स्थिर नहीं रहने के कारण सर्जरी नहीं हुई है। सुबह एवं शाम दो बार परिजन को मिलने की इजाजत है। सिर्फ परिजन और शुभचिंतक देख कर बाहर आ जाते है। डॉक्टर के आश्वासन पर परिजन ईश्वर से प्रार्थना कर रहे है। चिकित्सकों का कहना है कि जैसे ही शरीर ऑपरेश...