गाजीपुर, मार्च 15 -- नगसर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के गगरन गांव में युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाने और पांच लाख रुपये की मांग से परेशान युवक के आत्महत्या में नामजद चार आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। घटना को लेकर परिजनों में आक्रोश है। 10 मार्च को गगरन निवासी 25 वर्षीय गुलशन गुप्ता का शव असांव गांव में मित्र के घर में फंदे से लटकता हुआ मिला था। मृतक के छोटे भाई संजीव गुप्ता ने मामले में गांव के ही मनोज पासवान, उपेंद्र यादव, धर्मेंद्र यादव और एक महिला के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में आरोप लगाया था कि कि आरोपियों ने गुलशन पर छेड़छाड़ का झूठा आरोप लगाकर उसे धमकाया था। पांच लाख रुपये नहीं देने पर उसे दुष्कर्म में फंसाने की धमकी दी थी। परेशान युवक ने आत्महत्या कर लिया था। नगसर हाल्ट थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि आर...