बाराबंकी, फरवरी 27 -- फतेहपुर। नगर पंचायत बेलहरा के कछुवाहनपुरवा वार्ड में गुरुवार की रात एक घर मे छठी समारोह का खाना खाकर करीब 30 लोग फूड प्वायजनिंग का शिकार हो गए। हालत बिगड़ने पर तीन लोगों को फतेहपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। अस्पताल अधीक्षक के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में कैम्प कर उपचार शुरू किया। इसी के बाद पीड़ितों की हालत सामान्य हो सकी। कछुवाहनपुरवा वार्ड में शिवराज सिंह के यहां पुत्र जन्म के बाद गुरुवार को छठी समारोह का आयोजन था। प्रीतिभोज में तमाम रिश्तेदार व परिचित शामिल हुए थे। लेकिन रात को भोजन के बाद अचानक कई लोगों को उल्टी, दस्त शुरू हो गए। देखते देखते करीब तीन दर्जन से अधिक लोग बीमारी की चपेट में आ गए। जिसमे मीरा देवी, त्रिलोक सिंह व सुनैना की हालत गंभीर होने पर सीएचसी में भर्ती कराया गया। जबकि पुष्पा देव...