फतेहपुर, मई 21 -- गाजीपुर। गंभीरी गांव के पास बाइक के अनियंत्रित होने से दंपति सहित तीन लोग गिर पड़े, जिसमें सिर में गंभीर चोट लगने से महिला की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कुंआ पार निवासी श्रीचंद्र, 35 वर्षीय पत्नी उर्मिला के साथ गांव के ऊदल के साथ बाइक से रिश्तेदारी में छठी कार्यक्रम में शामिल होने असोथर थाना के सरायपुरवा गांव जा रहे थे। रास्ते में गंभरी गांव के पास बाइक अनियंत्रित हो गई। जिसमें पीछे बैठी उर्मिला सिर के बल गिर पड़ी। पति श्री चंद्र उर्मिला को गंभीर हालत में गाजीपुर सीएचसी लेकर पहुंचा, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे। बेटी सहित अन्य परिजनों को रो रोकर हाल बेहाल रहा। कार्यवाहक थाना प्रभारी हरिनाथ सिंह ने बताया कि बाइक...