जहानाबाद, मार्च 24 -- कुर्था, निज संवाददाता कुर्था क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। पंचतीर्थ के पावन पुनपुन नदी के तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, जहां व्रती भगवान सूर्य देव की आराधना में लीन हैं। अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने का अनुष्ठान पंचतीर्थ के अलावा कुर्था प्रखंड कार्यालय स्थित सूर्य मंदिर, मानिकपुर, मोतीपुर, लारी और मुबारकपुर सहित विभिन्न स्थानों पर विधि-विधान से पहला अर्घ्य संपन्न हुआ। व्रतियों के आवागमन मार्ग पर साफ-सफाई, समुचित प्रकाश व्यवस्था तथा ध्वनि-विस्तारक लगाए गए हैं। घाटों को रंग-रोगन कर वंदनवार आदि से आकर्षक रूप से सजाया गया है। पूरे क्षेत्र में छठी मईया के गीतों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है और हर ओर आस्था, उल्लास तथा श्रद्धा का अद्भुत संग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.