लखनऊ, मई 1 -- गोमतीनगर विस्तार में गुरुवार को काम करते वक्त छठी मंजिल से एक मजदूर नीचे जा गिरा। हादसे को देखकर साथी मजूदर एक हुए और आननफानन में घायल मजदूर को लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मूलरूप से बाराबंकी के मुबारकपुर निवासी दीपेश कुमार(23)पेंटर था। परिवार में मां रामललि, दो भाई चंद्र प्रकाश और बड़े भाई इंदल है। मृतक के चाचा मान सिंह ने बताया कि दीपेश करीब 15 दिन से गोमतीनगर विस्तार के शालीमार में काम कर रहा था। यह भी पढ़ें- छत से गिरकर मजदूर की मौत से मचा कोहराम वह रोज बाराबंकी आनाजाना करता था। गुरुवार को दीपेश शालीमार के छठी मंजिल में काम कर रहा था। तभी अचानक काम करते वक्त वह नीचे आ गिरा। दीपेश को घायल देखकर साथी मजदूर न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.