बिजनौर, मार्च 1 -- शनिवार को मंडावर बस स्टैंड पर पत्रकार एकता प्रेस क्लब मंडावर चदक की मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें योगेश कुमार उर्फ़ बंटी को छठी बार निर्विरोध प्रेस क्लब अध्यक्ष बनाया गया। अध्यक्ष योगेश कुमार उर्फ़ बंटी ने बताया कि वे अपने पत्रकार साथियों के लिए मान सम्मान व दुख सुख में हमेशा साथ खड़े रहने को संकल्पित हैं। इस दौरान रामेंद्र राजपूत, आबिद अंसारी, पंकज शर्मा, जगमोहन शर्मा, सचिन चौधरी, मेहताब अहमद, राहुल कुमार, कर्मेंद्र कुमार शर्मा, अवनीश कुमार, फुरकान अहमद, मिर्जा बेग, रणवीर सिंह, रोबिन, सत्य प्रकाश आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.